Bijnor News: पर्दाफाशः वाहनों को रोककर वसूली करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: किस्त बकाया होने की जानकारी जुटाकर वाहन चालकों को रोकने और गाड़ी ले जाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगीना में छीनी गई बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रुपये नहीं देने पर वाहन छीनकर हरिद्वार स्थित अजय एसोसिएट्स में जमा कर देते थे। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि नगीना के मोहल्ला छिप्पीपाड़ा निवासी खालिद पुत्र इरफान ने 13 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि बिप्पू पुत्र सुनील सेठी निवासी मोहल्ला सययदबाड़ा थाना नगीना, अनुराग सक्सेना व दो अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोककर बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने उससे 56 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए 5,500 रुपये नकद और उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.