बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का कहर झेल रहे ग्रामीणों को रविवार को कुछ राहत मिली। गंगा का जलस्तर करीब एक से डेढ़ फीट घटने से किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन गांवों में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। कई घरों, रास्तों और खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। किसान सरजीत सिंह, नछत्तर सिंह, रामपाल सिंह, कल्याण सिंह, दिलावर सिंह, गुरविंदर सिंह और बबलू सिंह आदि ने बताया कि गंगा का जलस्तर घटा जरूर है, लेकिन पानी अभी भी गांवों में जमा है। कुछ ग्रामीणों के घरों में पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी खड़ा होने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने के कारण आवागमन प्रभावित है। कई दिनों तक पानी की तेज धार बहने से रास्तो...