Bijnor News: परेशानी: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सीटों को लेकर मारामारी
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीटों को लेकर यात्रियों में मारामारी की स्थिति रही। भीड़ का आलम यह रहा कि कई यात्रियों को बसों में खिड़की से घुसकर सीट पकड़नी पड़ी। सुबह से शाम तक रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों के इंतजार में यात्री खड़े रहे और बस आते ही उसमें सवार होने के लिए होड़ मच गई। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर तक भीड़ इतनी बढ़ गई कि बस में चढ़ना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया। बस के आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते। कई यात्रियों ने खिड़की के रास्ते बस में प्रवेश कर सीट पर कब्जा किया。 यह भी पढ़ें- रोडवेज बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.