Bijnor News: परीक्षा के दौरान कॉलेज में चली गोली, हड़कंप
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: चांदपुर के गुलाब सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा के दौरान दो प्रोफेसरों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों प्रोफेसरों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उधर, प्राचार्य ने गोली चलने की बात से इनकार किया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को गुलाब सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यलाय के एक प्रोफेसर ने डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि कालेज के एक प्रोफेसर ने उनके ऊपर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले में प्रोफेसर दिनेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि प्रो. देवेश कुमार ने उनसे अभद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.