बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: पीईटी परीक्षा के चलते रविवार को दिनभर शहर के कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया। शहर का नुमाइश चौराहा, जजी चौराहा, एसआरएस चौराहा, रोडवेज चौराहा, डाकखाना चौराहा सहित कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। हालांकि परीक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे। इसके बावजूद अभ्यर्थियों और अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कुछ चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस...