बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित पराग डेयरी में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रथम दृष्टियां आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की सुबह तड़के आग लगने के कुछ ही देर बाद डेयरी परिसर से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोंगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बत...