बिजनौर, सितम्बर 13 -- Bijnor News: सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि जिसने अपना अभिमान नष्ट कर लिया, आशा तृष्णा मारकर खामोश हो गया। तन और संसार का होश जिसका जाता रहा उसने आत्मा के सिंहासन पर ईश्वरीय आलोक को देखा है। परमेश्वर की महिमा तो सब गाते हैं पर उसे पाता कोई कोई है। रविवार को फुलसंदा स्थित आश्रम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि हे मनुष्यों! परमेश्वर के सिवा और किसी के आगे मदद के लिए तुम हाथ मत फैलाना। परमेश्वर का उजाला छत्र बनकर तुम्हारे सिर पर विराजता है। तुम उस रास्ते पर चलो जिस पर चलकर साधारण मनुष्य भी देवता, ऋषि और सिद्ध बन गए। तुम उस रास्ते पर ना जाना कि जिस रास्ते पर जाकर लोग भटक गए, ठोकर खाके गिरे और परमेश्वर का कोप उन पर हुआ। सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वालो ने गद्य ओर पद्य में कहा कि हे परमेश्वर! तू म...