Bijnor News: परचून की दुकान से बैटरी-इनवर्टर चोरी
बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव अजुपुरा उर्फ कल्याणपुरा में चोर एक परचून की दुकान से दो बैटरी, इनवर्टर, बिछाने के कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।शुक्रवार को गांव अजुपरा उर्फ कल्याणपुर निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी अजुपुरा में राधा कृष्ण बैंक हाल के बराबर में परचून की दुकान है। बीमारी के कारण वह बुधवार की रात को दुकान के बजाय अपने घर पर सोया था। गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर वहां सामान अस्त-व्यस्त मिला और जांच करने पर दो बैटरी, एक इनवर्टर, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े तथा अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.