Bijnor News: पत्नी से विवाद के बाद धक्का-मुक्की में गिरे पति की मौत
बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मंडावली में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई धक्का-मुक्की में पति सिर के बल जमीन पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पति-पत्नी के बीच विवाद शहर कोतवाली के ग्राम मोहम्मदपुर मंडावली निवासी सरफराज (25) पुत्र इस्लाम शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी नजीबाबाद क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी नाजिया से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात किसी बात को लेकर सरफराज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर मामला शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.