बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर जुटाए गए सात लाख रुपये नकद और चार लाख के जेवरात लेकर पति द्वारा दिल्ली से दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर हीमपुर दीपा पुलिस ने पति और सास समेत छह ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम रेहरा निवासी शायरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ऐहसान आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। विरोध करने पर वह जान से मारने और तलाक देकर दूसरा निकाह करने की धमकी देता था। आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पीड़िता के अनुसार, उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेची थी। पति ऐहसान जमीन की बिक्री से मिले सात लाख रुपये और करीब चार लाख रुपये कीमत के सोन...