Bijnor News: पति-पत्नी में विवाद को लेकर थाने में भिड़ी महिलाएं, जेठ की हालत बिगड़ी
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: गांव कुम्हारपुरा में बहन के घर सिंदारा लेकर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद गुरुवार को थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाना परिसर में बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। थाना परिसर में लात-घूंसे चलने से अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिलाओं को अलग किया। इसी दौरान प्रमोद के भाई नरेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया。
विवाद का कारण जानकारी के अनुसार कुम्हारपुरा निवासी प्रमोद तीन भाइयों में से एक है। उसकी बहनों की शादी थाना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.