बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: नूरपूर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान शुक्रवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव लुगदीपुर में आयोजित चौपाल में पहुंची और ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव लुगदीपुर जनसंवाद कर लोगों की कुशलक्षेम जानी और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं जानी और उनका निराकरण भी कराया। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। पंक्ति में खडे़ आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। नए-नए हाईवे और गंगा एक्सप्रेस वे बनने से लोगों की दूर...