बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचन्द निवासी मो. वाजिद पुत्र अब्दुल वाहिद द्वारा एसपी शिकायती प्रार्थना-पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना-पत्र में गांव सलावतपुर गिरधर निवासी मोहसिन पुत्र तस्लीम पर डाकघर में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपए लिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी बीते कई साल से जॉइनिंग लेटर देने का झांसा दे रहा है। लंबा अरसा बीतने के बाबजूद न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रुपए वापस किए गए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम छह लाख की ठगी, रिपोर्ट प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि आरोपी अकेला नहीं, बल्कि एक सक्रिय संगठित...