Bijnor News: नोटों की माला चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: मेन बाजार स्थित जनरल स्टोर से नोटों की माला चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दोनों मालाएं बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मोहल्ला झोझियान निवासी अकरम की मेन बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार को दिनदहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुस गया और करीब 10 हजार रुपये कीमत की नोटों की दो मालाएं चोरी कर फरार हो गया था। चोरी की पूरी घटना दुकान के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्र के गांव सरदारपुर छायली निवासी ओमपाल को ढेला रोड से गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.