Bijnor News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: नेशनल हाईवे-34 पर ग्राम मोहनपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बबीत कुमार पुत्र चतर सिंह, निवासी ग्राम राजारामपुर प्रताप, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, बाइक द्वारा हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम मोहनपुर के पास नेशनल हाईवे-34 पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल नजदीकी ओम चौधरी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.