Bijnor News: नेत्र परीक्षण शिविर में 200 मरीजों की जांच
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: रोटरी क्लब बिजनौर की ओर से बिजनौर क्लब परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट, मुरादाबाद से आई प्रशिक्षित चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने लगभग 200 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के उपरांत ऑपरेशन के लिए उपयुक्त मरीजों का चयन भी किया गया। शुभारंभ एडीएम प्रशासन वंशिका दीक्षित एवं डॉ. ललिता चौधरी, प्रधानाचार्य, महात्मा विदुर स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर ने किया। एडीएम प्रशासन वंशिका दीक्षित ने रोटरी क्लब बिजनौर एवं सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट मुरादाबाद की टीम की सराहना की। कार्यक्रम में प्रशांत महर्षि, गौरव भारद्वाज एडवोकेट, अमित सरीन, अनूप कुमार गर्ग, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.