Bijnor News: नीलगाय से टकराई बाइक, दो लोग घायल
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गांव बागड़पुर के पास बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिला संभल के गांव जनहेटा चंदौसी निवासी शाहिद पुत्र अलाउद्दीन अपने साले कय्यामुद्दीन निवासी गांव पीपलान जिला बदायूं के साथ बाइक से किसी कार्य से चांदपुर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव बागड़पुर के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। सूचना पर समाजसेवी एवं गुड सेमेरिटन शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। जहां शाहिद की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.