Bijnor News: नीलगाय से टकराईं दो बाइक, चार गंभीर घायल
बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: नांगल चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर के समीप नीलगाय से टकराकर दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार आइसा निवासी जंदरपुर, बिजनौर की हालत काफी नाजुक थी। वहीं उसका पुत्र आमिर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य लोग भी गंभीर घायल है। हादसे के बाद क्षेत्र में नीलगायों के सड़क पर आने को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.