Bijnor News: निर्माणाधीन रेलवे कार्य का सीपीएम ने किया निरीक्षण
बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: निर्माणाधीन रेलवे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार को चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीपीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। साथ ही कार्य में मानकों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया।इस दौरान डिप्टी गति शक्ति मनीष कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता ऋषभ दत्त ए तथा हरीश रावत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.