Bijnor News: निर्देश: लंपी रोग के चलते जिले में पशु मेले पर लगी रोक
बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: लंपी को देखते हुए डीएम ने जिले में पशु मेले पर रोक लगा दी है। जनपद में एलएसडी रोग के छुटपुट केस मिलने के कारण लम्पी रोग का संक्रमण फैलने की आशंका है। डीएम ने जनपद के लम्पी रोग मुक्त होने तक पशु बाजार एवं पशु मेला को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है।जनपद-बिजनौर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में से एक है। डीएम का कहना है कि गोवंश महिषवंश पशुओं के अन्तर्राज्यीय परिवहन पर पूर्णत: प्रतिबन्ध लगाया जाता है। डीएम ने निर्देश दिए है कि सीमावर्ती जनपदों के अपर निदेशक एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी अपने उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी पशुचिकित्सा अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों में गहन सर्विलांस करें, जिससे कहीं पर भी एलएसडी केस मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जिले को मिली लंपी की 96 हजार वैक्सीन नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.