बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ डा. प्रीतम सिंह ने 468 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कराया तो 87 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई होगी। डीपीआरओ डा. प्रीतम सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जनपद की 468 ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 1,043 सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। जिसमें 956 सफाई कर्मचारी उपस्थित तथा 87 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मचारियों को कारण ...