Bijnor News: निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने की पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता की समीक्षा
बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना के द्वारा कन्या इंटर कॉलेज धामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण केदौरान डीआईओएस ने पौधारोपण भी किया।गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना को निरीक्षण के समय प्रधानाचार्या रेखा देवी, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक उपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति एवं पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता की समीक्षा की गयी तथा विद्यालय मे शिक्षण वातावरण को ओर अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश प्रदान किये गये। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता करने के लिए विद्यालय स्टॉफ एवं छात्राओं को प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.