Bijnor News: निरीक्षण कर एसपी ने कार्यालय की शाखाओं की व्यवस्था देखी
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने एसपी कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों और अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं व्यवस्थित और बेहतर रखी जाएं।शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी यातायात गौतम राय सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.