Bijnor News: नियमों के विपरीत भूजल का दोहन करने पर जारी करें नोटिस
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: डीएम ने जनपद की औद्योगिक इकाइयों में भूजल के उपयोग की स्थिति की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा भूजल का उपयोग नियमानुसार किया जा रहा है अथवा नहीं। जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा बिना अनुमति अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत भूजल का दोहन किया जा रहा है, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा जुर्माना अधिरोपित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूगर्भ जल अधिनियम-2019 के प्रावधानों, भूजल के उपयोग एवं संरक्षण तथा औद्योगिक इकाइयों द्वारा भूजल के उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.