Bijnor News: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन हजार मरीजों ने कराई जांच
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: जलीलपुर मार्ग स्थित न्यू कॉलोनी में भाजपा नेता डॉ. मूलचंद सैनी व उनकी धर्मपत्नी डॉ. सजला के नेतृत्व में उनके कार्यालय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बिजनौर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ललित चौधरी ने किया।शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब तीन हजार मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान खून, हड्डियों, हार्ट की ईसीजी, आंख, नाक, कान और गले समेत विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इस मौके पर निरीश उर्फ बिल्लू गुप्ता, पूर्व प्रधान राय बहादुर आर्य, पल्लव अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, हर्षित बहादुर आर्य, मनोज अग्रवाल, विभोर मित्तल, एडवोकेट संदीप कुमार, सोमपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.