Bijnor News: नाली विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार घायल, वीडियो वायरल
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र के गांव बमनोली में नाली खोदने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चांदपुर के गांव बमनोली निवासी संतराम सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब छह बजे मकान के सामने नाली खोदने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोप है कि गांव के कुछ दंबग लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.