Bijnor News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 29 जून को नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने लिखाई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि ग्राम महदूद नशो, थाना चांदपुर निवासी इस्माइल पुत्र नसीरुद्दीन उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ गलत काम किया व जान से मारने की धमकी दी।विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने सहयोगी टीम के साथ गुरुवार को आरोपी इस्माइल को पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- मंझारी थाना पुलिस ने दुष्कर्मी को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.