Bijnor News: नाबालिग किशोरी को बहला कर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: एक 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जुनैद किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.