Bijnor News: नहर में नहाते समय ग्रामीण डूबा, गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश जारी
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर छिपरी में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नहर में नहाने गए एक व्यक्ति के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम नूरपुर छिपरी निवासी भीम सिंह की पुत्री की शादी का समारोह चल रहा था और घर पर बारात आई हुई थी। इसी दौरान गांव निवासी सतीश प्रजापति (48) बारात में आए कुछ मेहमानों के साथ गांव के समीप बह रही नहर में नहाने के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय सतीश अचानक गहरे पानी में पहुंच गया। देखते ही देखते तेज बहाव में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही शादी समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.