बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: नजीबाबाद। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत समीपुर-चिड़ियापुर नहर पटरी पर अज्ञात वन माफिया ने पिकअप वाहन की सहायता से नहर किनारे खड़े दो कीमती खैर के पेड़ काट लिए। घटना के दौरान गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों को ललकारा तो उन्होंने कथित रूप से वनकर्मियों पर पिकअप वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। मौके पर उस समय डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह, मंदिरों का सार्थक सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार बाबूराम प्रदीप आदि मौजूद थे। वन कर्मियों का कहना है कि आरोपियों ने सभी को वाहन की चपेट में लेने का प्रयास किया था। डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह ने बताया कि यदि वे सड़क से नीचे की ओर बाइक ना उतरते तो वह भी घायल हो सकते थे। बताया गया कि घटना के दौरान वन दरोगा सार्थक तथा विनोद कुमार घायल हो...