Bijnor News: नहर की पुलिया में मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: चंदक। कस्बा चंदक में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर नहर की पुलिया के पास भरे पानी में बुधवार को एक अधेड़ का शव चित अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने नहर की पुलिया के पास पानी में शव पड़ा देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चंदक पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बुधवार की सुबह बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर नहर की पुलिया पर भरे पानी में एक अधैड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की शिनाख्त थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी के गांव किशनपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र नत्थू के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- शंख नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.