Bijnor News: नहर की झाड़ियों में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: नजीबाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बशीरपुर के निकट नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग से जलालाबाद नहर पटरी बाईपास पर आदित्य हॉस्पिटल के सामने झाड़ियों में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। शव का चेहरा क्षतिग्रस्त था। मृतक ने खाकी रंग की पैंट पहन रखी थी तथा उसके एक हाथ में कलावा बंधा हुआ था। थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.