बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: नहटौर थाना क्षेत्र के गांव चक गौवर्धन में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 175.220 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट (सोरा) बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किए। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद में अवैध विस्फोटक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चक गौवर्धन निवासी गजेन्द्र सिंह के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने और रखने का काम हो रहा है। सूचना पर नहटौर पुलिस ने मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुबैर पुत्र जहीर अहमद निवासी मोहल्ला हकीमान, नहटौर और गजेन्द्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव चक गौवर्धन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कुल 175.220 किलोग...