Bijnor News: नहटौर में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: नहटौर के ग्राम सदरुद्दीन नगर में वन विभाग के पिंजरे में मादा गुलदार फ़स गयी। पिछले काफी समय से दहशत का पर्याय बने गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम सदरुद्दीन नगर में लगातार गुलदार देखे जाने पर भाकियू नेता सुजीव चौधरी व ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पांच दिन पहले गांव के पूर्व दिशा में पिंजरा लगाया था।शुक्रवार/शनिवार की मध्य रात्रि में गुलदार पिंजरे में फ़स गया। पिंजरे में गुलदार के दहाड़ने की आवाज पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की ओर से वन दरोगा राकेश कुमार, राणा प्रताप सिंह आदि टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को सुरक्षित कब्जे में लिया। गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.