Bijnor News: नहटौर तिराहे पर विवादित भूमि की तीसरी बार पैमाइश
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: नहटौर तिराहे के निकट स्थित बेशकीमती भूमि का विवाद गहराता जा रहा है। भूमि को लेकर राजस्व विभाग और संबंधित पक्ष के बीच एक वर्ष से खींचतान चल रही है। दो बार हुई पैमाइश में राजस्व विभाग ने भूमि को गाटा संख्या 89 का हिस्सा मानते हुए नलकूप विभाग की संपत्ति बताया था। अब दोबारा जांच की मांग उठने पर शनिवार को नई टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही है। बता दें कि नहटौर तिराहे के पास स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजस्व विभाग की पहली जांच में संबंधित भूमि नलकूप विभाग के नाम पाई गई। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही भूमि नलकूप विभाग के हैंडओवर किए प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन कुछ दिनों बाद मामला फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.