Bijnor News: नशे की हालत में गिरा सिपाही, लोगों ने बनाई वीडियो
बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में बसपा कार्यालय के पास शनिवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया, जब वर्दी पहने एक सिपाही कथित रूप से नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाकर गिर पड़ा। सिपाही की हालत देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अवनीत मान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही को अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सिपाही के नशे में होने की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.