Bijnor News: नशीले कैप्सूल की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: नजीबाबाद पुलिस ने नशीले कैप्सूल के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1124 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। उक्त मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। नजीबाबाद में पैथियाज अहमद की बिल्डिंग में स्थित मेडिकल स्टोर के पास पुलिस टीम ने वासु मित्तल निवासी नजीबाबाद को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 164 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने ग्राम गुनियापुर स्थित निर्मल मेडिकल स्टोर से कैप्सूल खरीदने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने मेडिकल संचालक विनीत निर्मल पुत्र चोखेर सिंह निवासी ग्राम गाजीपुर शिवायत, कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। विनीत निर्मल ने बताया कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.