बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर फलाहारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य केंद्र केला राइपेनिंग सेंटरों की जांच करना रहा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फलों को पकाने में हानिकारक कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग न किया जाए। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के अनुसार ​अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 12 निरीक्षण किए और नमूने एकत्र किए। इस दौरान लगभग 3500 रुपये मूल्य के 70 किलोग्राम सड़े-गले व दूषित फल नष्ट कराए गए। ​विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवरात्र के दौरान दूषित व मिलावटी फलों की बिक्री के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन कर...