Bijnor News: नवरात्र की पंचमी पर गूंजे जयकारे, चामुंडा देवी और कालिका मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जनपद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने आदि शक्ति के पांचवें स्वरूप मां स्कन्दमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। गुरुवार को नवरात्र की पंचमी होने के कारण नगर के प्रसिद्ध श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम मंदिर और झालू रोड स्थित सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह की मंगला आरती से लेकर पूरे दिन दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसरों में गूंजते मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.