बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मोहसीन घरमसी उर्फ बिचपुरी में मिट्टी से बंद पड़े एक कुएं पर खुले में नवजात शिशु का शव मिला।शिशु की अननाल तक कटी नही थी।शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों के अनुसार या तो शिशु बिना ब्याही मां से पैदा होने पर ऐसा किया गया।शिशु लड़की था। किसी ने बेटी होने पर ऐसा किया। गांव में तरह तरह की बात हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...