बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: ग्राम ज़रीफ़पुर चतर में घर के पास स्थित नलकूप कर झेरे में भैंस गिर गयी। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर भैस को निकाला। ग्राम निवासी राकेश सिंह की भैंस रात्रि में करीब 3 बजे घर ले पास स्थित नलकूप के झेरे में गिर गई। मौके पर भैंस स्वामी व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8 घंटे बाद भैंस को सुरक्षित झेरे से निकाला गया। बताया जाता है कि चिकित्सक ने भैंस को आंशिक रूप से चोटिल बताया है। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...