Bijnor News: नरगदी में लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: युवराज त्यागी बिजनौर। नहटौर के ग्राम नरगदी नवादा में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर धामपुर रेंज कार्यालय ले गयी।ग्राम नरगदी खोशुपुरा के खेतों में गुलदार दिखाई दे रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त था। वन विभाग ने पाँच दिन पूर्व ग्राम निवासी नरेश कुमार के गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। गुरुवार को एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदारों देखे गये है। वन अधिकारियों ने बताया गुलदार लगभग 5 वर्ष है। इलाके में अभी भी अन्य गुलदारों के होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग की टीम में दरोगा राकेश कुमार, राणा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.