Bijnor News: नन्हे-मुन्नों ने शिवभक्तों की सेवा कर पेश की मिसाल
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: तीसरे दिन भी क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में ढमलपुरी फाटक पर लगाए गए शिवभक्तों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप एवं सुखा जलपान शिविर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा की। बच्चों ने अपने हाथों से कांवड़ियों को जल और बिस्कुट वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान बच्चों में शिवभक्तों की सेवा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। सेवा कार्य में समाजसेवी चंचल ढाका के पुत्र उत्कर्ष ढाका, आकाश चौधरी उर्फ हिमांशु छिल्लर, यशवन्त ढाका,गौरव चौहान,खिलेंद्र भारद्वाज, पंकज कुमार, पुखराज सैनी,सौरभ लाम्बा,गौरव लाम्बा,भानू चौहान आदि मौजूद रहे। बच्चों द्वारा की गई सेवा की लोगों ने सराहना की और इसे संस्कार एवं सेवा भावना की प्रेरणादायक मिसाल बताया। यह भी पढ़ें- Hathras News: गुल्लक के पैसों से सजाया कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.