बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: डिस्कवरिंग माइंड्स प्री-स्कूल में कक्षा प्ले के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बॉलीवुड पार्टी का आयोजन किया गया। गणपति वंदना, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने बॉलीवुड थीम पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। माताओं के लिए आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में अब्दुलाहद ने प्रथम, शौर्या ने द्वितीय और तनसवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या बबिता गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं यशिका, वंदना, कंचन, तरन्नुम, ईशा और शिक्षक मोहित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...