बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: नजीबाबाद में निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर और माइक बरामद कर कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह कांस्टेबल रोहित के साथ शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के लिए निकले थे। दोपहर करीब एक बजे जीआईसी इंटर कॉलेज के पास पहुंचने पर उन्हें नजीबुद्दौला मस्जिद से लाउडस्पीकर की तेज आवाज सुनाई दी। आरोप है कि तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण हो रहा था और आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: एसपी ने गलत रिपोर्ट देने पर किया सिपाही निलंबित मस्जिद की जांच के दौरान पुलिस को म...