बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: रेलवे पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चार नवंबर को शिविर का आयोजन होगा। इसमें पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार करने और जमा करने में तकनीकी सहायता दी जाएगी। भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एक से 30 नवंबर तक अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत चार नवंबर को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा से पेंशनभोगी एंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल फोन पर चेहरे की पहचान की तकनीक के माध्यम से भी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: 30 नवंबर तक चलेगा डिजि...