Bijnor News: नगीना में 10 घंटे ठप्प रही बिजली, रात 12 बजे तक होती रही ट्रिपिंग
बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नगीना टाउन में 11 केवी वीसीबी बदलने के चलते गुरुवार को नगर में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। उमसभरी भीषण गर्मी में दिनभर बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का हाल बेहाल हो गया। दिनभर बिजली न होने से नगर की पानी सप्लाई भी ठप्प रही। नलों में पानी न आने से सरकारी हैंडपंपों पर महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइनें लगी रहीं। घरों के इनवर्टर की बैटरियां भी डिस्चार्ज हो गईं। इसका सबसे ज्यादा असर जनसेवा केंद्रों, साइबर कैफे और लाइब्रेरी-कोचिंग संचालकों पर पड़ा।विद्युत वितरण खंड नगीना के एसडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती की सूचना दी थी और लोगों से धैर्य रखने की अपील की थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.