बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं व नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने तथा संशोधन के लिए के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार सुबह दस बजे से नगीना विधानसभा क्षेत्र के 401 व बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के 420 बूथों पर बीएलओ ने काम शुरू कर दिया है। विशेष अभियान 24 अक्तूबर को भी चलेगा। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के पुनः सत्यापन एंव नए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रारूप 6, मृतक, शिफ्टेड, डबल मतदाता के नाम अपमार्जित करने के लिए प्रारूप 7 तथा संशोधन के लिए प्रारूप 8 भरने का काम 18 नगीना विधानसभा क्षेत्र के 401 पोलिंग बूथों व 19 बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के 420 ...