बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में यहां थाना रोड पर स्थित टूटी दुकानों का मालवा अपने संसाधनों के द्वारा साफ कराया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि उपजिला अधिकारी धामपुर के निर्देशों पर जो दुकानदार अपनी टूटे हुए लिंटर और टूटी हुई दुकानों में बैठकर अपना काम कर रहे थे और उनके लिए खतरा बना हुआ था।उन दुकानों के मलबे को नगर पालिका ने जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों के द्वारा बुधवार को हटवा दिया है। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि ओवरब्रिज बनने के कारण अतिक्रमण में आई दुकान तुड़वा दी गई थी अथवा दुकानदारों ने स्वयं तोड़ ली थी परंतु उनका कुछ हिस्सा बचा हुआ था। जिसके नीचे वह बैठकर अपना व्यवसाय करने लगे थे जो खतरा बना हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...