बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर काकरान वाटिका में वरिष्ठ नागरिक समिति पंजी. द्वारा वार्षिक महासम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम रहे। वर्तमान वर्ष में बने नए 35 सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने वरिष्ठ नागरिकों को युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत्र एवं युवाओं का बल बताया। उन्होंने महासम्मेलन में कहा कि मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। आपके आशीर्वाद से समाज में नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्यों को पूरा कर सकूंगा। वार्षिक महासम्मेलन में विशेष अतिथि मेजर जनरल अजीत सिंह गहलौत द्वारा भी दिए गए सम्मान के लिए समिति का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Ara News: लायंस क्लब अपूर्व ने मनाया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस सम्मेलन ...